भजन के बारे में

खाटू श्याम बाबा का भजन — प्यारा सा मुखड़ा, घुंघराले केश, कलयुग के राजा और खाटू के नरेश श्याम धणी को ‘हारे का सहारा’ कहा गया है, जिनके दरबार में लाखों भक्त दर्शन करने आते हैं।

कब गाया जाता है: फाल्गुन मेला, एकादशी, खाटू श्याम यात्रा और श्याम कीर्तन में।

मुखड़ा (Hinglish): Pyaara sa mukhda ghunghraale kesh, Kalyug ka raja Khatu ka naresh, haare ka sahaara hai mera Shyam Dhani.

भजन के बोल

khatu shyam
khatu shyam

प्यारा सा मुखड़ा घुंघराले केश कलयुग का राजा,

खाटु का नरेश हारे का सहारा हैमेरा श्याम धणी,

भक्तो का दुलारा है मेरा श्याम धणी ||

बन संवर के बैठा ये तो दरबार अपना लगा के,

देख लो करिश्मा इसके चरणों में सर को झुका के,

कष्ट कटे दुखड़े मिटे-2 देता छुटकारा है,

मेरा श्याम धणी भक्तो का दुलारा है,

मेरा श्याम धणी ||

प्यारा…।

आ रहे है लाखो श्याम बाबा का करते है दर्शन।,

गौर से जो देखे,इनके चेहरे में है वो आकर्षण,

दीवाना कर देता-2ऐसा जादुगारा है,

मेरा श्याम धणी।

प्यारा सा…।

जो भी हो जरुरी सच्चे मन से तू अर्जी लगा दे।

चाहिए अगर कुछ,इसकी चौखट पे पल्ला बिछा दे।

कितनो के किस्मत को-2मेरे बाबा ने संवारा है,

मेरा श्याम धणी,।

प्यारा सा…।

मुझको जो  मिला है कैसे शब्दों में वर्णन करूँ मैं,।

बार बार आके खाटू वाले के पइया पडूँ मैं,।

दिल मेरा कहता है-2 ये भगत तुम्हारा है,

मेरा श्याम धणी,

प्यारा सा…।

इस भजन की अन्य रिकॉर्डिंग


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *