
हो राधे मुझे जमना के पार मिलना।
पार मिलना मेरी सरकार मिलना।
मै आउंगा सेहरा बांध के।
लाल लाल बिंदिया मे तैयार मिलना।
तैयार मिलना मेरी सरकार मिलना।
हो राधे…।पार मिलना…।
मै आउंगा शेरवानी पहन के।
लाल लाल चोली मे तैयार मिलना।
तैयार मिलना मेरी सरकार मिलना।
हो राधे …।पार मिलना…।
मै आउंगा कंगना बांध के।
लाल लाल मंहेदी मे तैयार मिलना।
तैयार मिलना मेरी सरकार मिलना।
हो राधे…।पार मिलना…।
मै आउंगा माला पहन के।
हो सोलह सिंगार मे तैयार मिलना।
तैयार मिलना मेरी सरकार मिलना।
हो राधे…।पार मिलना…।
मै आउंगा साथियों के संग मे।
सखियों कि टोली मे तैयार मिलना।
तैयार मिलना मेरी सरकार मिलना।
हो राधे…।पारमिलना…।
मै आउंगा रथ मे बैठ के।
हो लाल लाल डोली मे तैयार मिलना।
तैयार मिलना मेरी सरकार मिलना।
हो राधे…।पार मिलना…।
0 Comments