नन्द मेरा भाई आया हे हे मनमोहन मुरली वाला।

जब मेरा भाई बागों मे आया।

के बोलै मोर पपिया हे हे मनमोहन मुरली वाला।

नन्द मेरा…।

जब मेरा भाई तालो पे आया ।

के गऊओं का लग रहा लारा हे हे मनमोहन मुरली वाला।

नन्द मेरा…।

जब मेरा भाई कुएँ पै आया।

गुजरियो का लग रहा लारा हे हे मनमोहन मुरली वाला।

नन्द…।

जब मेरा भाई पोला पै आया।

के बरसे मोहर अर्शफी हे हे मनमोहन मुरली वाला।

नन्द…।

जब मेरे भाई ने रुप दिखाया।

दर्श करै लोग लुगाई हे हे मनमोहन मुरली वाला।

नन्द…।


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *