
जो राम नाम गुण गाता है जीवन मे बडा सुख पाता है।
कपड़ें मे दाग लग जाता है।
वो साबुन से धुल जाता है।
जो कुल के दाग लग जाता है उसे कोई धुला नहीं पाता है।
जो राम💐💐💐💐💐💐💐💐।
साड़ी तो सिर से उतर गई।
नारी उसे तुरंत सम्भाल रही।
जो नारी घर्म से फिसल गई उसे कोई बचा नहीं पाता है।
जो राम💐💐💐💐💐💐💐💐।
बेटा जो माँ से रुठ गया ।
माता उसे तुरंत मनाती है।
जो माँ बेटे से रुठ गई उसे कोई मना नहीं पाता है
जो राम💐💐💐💐💐💐💐💐।
माली ने बाग लगाया है।
डाली पर फूल खिलाया है।
जो डाल पेड से टुट गई उसे कोई लगा नहीं पाता है।
जो राम💐💐💐💐💐💐💐💐।
सच बोलना यहाँ पर काम मेरा।
नेकी पर चलना धर्म मेरा।
जो नेक राह अपनाता है वो परम पिता को पाता है
जो राम💐💐💐💐💐💐💐💐💐।
0 Comments