
भजन के बारे में
यह लोकप्रिय भक्ति भजन है, जिसमें भक्त की इच्छा है कि हर साँस में प्रभु का सुमिरन हो, सुबह-शाम उनकी पूजा में बीते और पूरा जीवन उनके चरणों में गुज़र जाए।
कब गाया जाता है: रोज़ की पूजा, सत्संग और राम कीर्तन में।
मुखड़ा (Hinglish): Har saans mein ho sumiran tera, yun beet jaaye jeevan mera.
भजन के बोल
हर साँस में हो सुमिरन तेरा,
यूँ बीत जाये जीवन मेरा
तेरी पूजा करते बीते साँझ सवेरा
यूँ बीत जाये जीवन मेरा
नैनो की खिड़की से तुमको पल पल मै निहारूँ
मन में बिठालू, तेरी आरती उतारूँ
डाले रहू तेरे चरणों में डेरा,
यूँ बीत जाए जीवन मेरा
हर साँस में हो…,
यूँ बीत जाए जीवन मेरा
जो भी तेरा प्यारा हो, वो मेरे दिल का प्यारा हो
तेरे सर का ताज मेरी आँखों का तारा हो
सबमे निहारूँ रूप सुनहरा,
यूँ बीत जाए जीवन मेरा
हर साँस में हो…,
यूँ बीत जाए जीवन मेरा
प्यार हो, सत्कार हो, एतबार हो तुम्हारा
सुख भी हो सारे और याद हो इशारा
हो आत्मा पर तेरा ही डेरा,
यूँ बीत जाए जीवन मेरा
हर साँस में हो…,
यूँ बीत जाए जीवन मेरा
तेरी पूजा करते बीते साँझ सवेरा,
यूँ बीत जाए जीवन मेरा
हर साँस में हो…,
यूँ बीत जाए जीवन मेरा
प्यारे यूँ बीत जाए जीवन मेरा
0 Comments