मै तो हुआ दिवाना रे बालाजी तेरे चरणों मे।

रहु सदा मस्ताना रे बालाजी तेरे चरणों मे।

आई हूँ मै शरण तुम्हारी।पड़ गया मुझ पर संकट भारी।

मै तो हुआ…।

जब-जब नर दुखो ने घेरा।नाम जपा झट बाबा तेरा।

फिर कष्ट रहा ना रे बालाजी तेरे चरणों मे।

मै तो हुआ…।

कैसे अपना दुख बताऊँ। तुम्हें छोड और किसको ध्याऊँ।

नहीं और ठिकाना रे बालाजी तेरे चरणों मे।

मै तो हुआ…।

हाथ गदा थारे लाल लंगोटा।नहीं तेरै किसी चीज का टोटा।

भरा खजाना रे बालाजी तेरे चरणों मे।

मै तो हुआ…।

तेरे बिना मेरा कोई ना संगी।दर्शन दो आकर बजंरगी।

ना देर लगाना रे बालाजी तेरे चरणों मे।

मै तो हुआ…।

छोड दिया सब जग संसारा।तेरा हि बस लिया सहारा।

भूल ना जाना रे बालाजी तेरे चरणों मे।

मै तो हुआ…।

इस भजन की अन्य रिकॉर्डिंग


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *