
मेरा रंग दे राम रंग चोला ,मेरा रंग दे श्याम रंग चोला।
ध्रुव भक्त ने रंग रंगाया।जगंल के मै डेरा लाया।
वो रामा ही रामा बोल्या मेरा रंग दे राम रंग चोला।
मेरा रंग दे…।
हरिशचंद्र ने रंग रंगाया।डुम के घर खुद को बिकवाया।
वो नहीं धर्म से डोल्या मेरा रंग दे राम रंग चोला।
मेरा रंग…।
मोरध्वज ने रंग रंगाया।अपने लाल पै आरा चलाया।
वो नहीं वचनों से डोल्या मेरा रंग दे राम रंग चोला।
मेरा रंग…।
ज्यों-ज्यों भक्तों रंग रंगाया। हरी नाम मैंने उनमें पाया।
तु मत कर टाल मटोला मेरा रंग दे राम रंग चोला।
मेरा रंग…।
0 Comments