तेरा सजा दिया दरबार बालाजी  कब आओगे ।

तेरा सजा दिया दरबार बालाजी कब आओगे।

तेरे नाम कि ज्योत जलाई।एक दर्शन कि आश लगाई ।

तेरा करने लगे इंतजार बालाजी कब आओगे।

तेरा सजा …।

बाबा तेरी भेट धरी है ।आने मै क्यों देर करी है ।

करलो भेट स्वीकार बालाजी कब आओगे ।

तेरा सजा …।

धर दिया तेरा लाल लंगोटा ।सवामणी का रोट भी ओटा।

तेरा खूब करा श्रृंगार बालाजी कब आओगे।

तेरा सजा …।

किर्तन मण्डली तैने बुलावे।एक दर्शन कि आश लगावै।

तेरी हो रही जय जयकार बालाजी कब आओगे।

तेरा सजा …।


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *