
भजन के बारे में
गणेश वंदना — ‘मेरे लाडले गणेश प्यारे-प्यारे, भोले बाबा जी की आँखों के तारे’। भक्त गणपति को सभा के बीच बुलाते हैं; कंचन जैसी काया, सूंड वाली मूरत और अपरंपार महिमा का वर्णन है, और सबसे पहले उन्हें ही मनाने की बात है।
कब गाया जाता है: गणेश चतुर्थी पर और हर कीर्तन या शुभ कार्य की शुरुआत में।
मुखड़ा (Hinglish): Mere laadle Ganesh pyaare pyaare, Bhole Baba ji ki aankhon ke taare.
भजन के बोल
मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे
भोले बाबा जी की आँखों के तारे
प्रभु सभा बीच में आ जाना आ जाना
॥ मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे ॥
तेरी काया कंचन कंचन, किरणों का है जिसमे बसेरा।
तेरी सूंड सुंडाली मूरत, तेरी आँखों मे खुशियों का डेरा।
तेरी महिमा अपरम्पार, तुझको पूजे ये संसार।
प्रभु अमृत रस बरसा जाना – आ जाना।
॥ मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे ॥
प्रभु भजन तुम्हारे गाएं सबसे पहले हम तुमको मनाएं।
धुप दीपो की ज्योति जलाएं, मन मंदिर मे झांकी सजाएं।
मेरे भोले भगवान, दे दो भक्ति का हमको दान।
प्रभु नैया पार लगा जाना – आ जाना।
॥ मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे ॥
मेरे विधन विनाशक देवा, सबसे पहले करें तेरी सेवा।
सारे जग मे आनंद छाया, बोलो जय जय गजानंद देवा।
बाजे सुर और ताल, तेरा गुण गाये संसार।
घुंघरू की खनक खनका जाना – आ जाना।
॥ मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे ॥
0 Comments