
मेरे मन मे भी राम मेरे तन मे भी राम। रोम-रोम मे समाया तेरा नाम रे देखो कैसी राम तेरी माया रे।
जैसे चंदा मे भी राम जैसे सुरज मे भी राम ।सारे तारों मे समाया तेरा नाम रे देखो कैसी राम तेरी माया रे।
मेरे मन…।
जैसे गंगा मे भी राम जैसे जमना मे भी राम।लहर-लहर मे समाया तेरा नाम रे देखो कैसी राम तेरी माया रे।
मेरे मन…।
जैसे पत्तों मे भी राम जैसे फूलों मे भी राम।डाली-डाली मे समाया तेरा नाम रे देखो कैसी राम तेरी माया रे।
मेरे मन…।
जैसे वेदों मे भी राम जैसे गीता मे भी राम।पन्ने-पन्ने मे समाया तेरा नाम रे देखो कैसी राम तेरी माया रे।
मेरे मन…।
जैसे मन्दिर मे भी राम जैसे गुरुद्वारे मे राम।कुआँ धाम पे समाया तेरा नाम रे देखो कैसी राम तेरी माया रे।
मेरे मन…।
0 Comments