
ओ जाने वाले रघुवर को प्रणाम हमारा कह देना
प्रणाम हमारा कह देना, प्रणाम हमारा कह देना।गजानन हितकारी को और शंकर जटाधारी को।
और पार्वती महारानी को प्रणाम हमारा कह देना।
ओ जाने वाले…।
राम चन्द्र अवतारी को और लक्ष्मण धनुषधारी को ।
और सीता जनक दुलारी को प्रणाम हमारा कह देना ।
.ओ जाने वाले…।
राम की माता कौशल्या को और भरत की माता केकैयी को।
और दशरथ राजा रानी को प्रणाम हमारा कह देना ।
ओ जाने वाले…।
हनुमान बलकारी को और वानर सेना सारी को।
और लव कुश आग्याकारी को प्रणाम हमारा कह देना ।
ओ जाने वाले…।
बाल्मिकी रामायण को और चारों वेद पुराणों को ।
और सीता जी महारानी को प्रणाम हमारा कह देना ।
ओ जाने वाले…।
0 Comments