
भजन के बारे में
घर में शिव जी के पधारने की खुशी का भजन — ‘मेरे घर में हैं शिवजी पधारे, देखो जागे भाग हमारे’। भक्त कहता है कि भोले, तुम माता-पिता, गंगा-जमुना और सूरज-चंदा हो, और हम तुम्हारी संतान, नदी-नाले और तारे हैं।
कब गाया जाता है: सावन, महाशिवरात्रि, गृह प्रवेश और रुद्राभिषेक के समय।
मुखड़ा (Hinglish): Mere ghar mein hai Shivji padhaare, dekho jaage bhaag hamaare.
भजन के बोल
मेरे घर मे है शिवजी पधारे देखो जागे भाग हमारे।
भोले तुम हो हमारे माता -पिता ।हम है सन्तान तुम्हारे देखो जागे भाग हमारे ।
मेरे घर …।
भोले तुम गंगा तुम जमना हो ।और हम है नदी और नाले देखो जागे भाग हमारे ।
मेरे घर …।
भोले तुम सुरज तुम चन्दा हो ।और हम है सारे तारे देखो जागे भाग हमारे ।
मेरे घर …।
भोले तुम हो हमारे ईश्वर प्रभु ।और हम है भक्त तुम्हारे देखो जागे भाग हमारे।
मेरे घर …।
0 Comments