
भजन के बारे में
शिव जी से दर्शन की विनती का भजन — ‘बम भोले घट-घट वासी, दर्श दिखा दो कैलाशी’। भक्त भोले बाबा से गौरा जी को साथ लेकर आने, लाज रखने, विघ्न हरने और मन की आशा पूरी करने की प्रार्थना करती है।
कब गाया जाता है: सावन, महाशिवरात्रि और सोमवार के कीर्तन में।
मुखड़ा (Hinglish): Bam Bhole ghat ghat vaasi, darsh dikha do Kailashi.
भजन के बोल
बम भोले घट-घट वासी दर्श दिखा दो कैलाशी।
आप भी आना संग गौरा जी को लाना ।भूल ना जाना अविनाशी दर्श दिखा दो कैलाशी।
बम भोले…।
भक्तों के तुम आते हो ।आकर दर्श दिखाते हो।चरण कमल की मै प्यासी दर्श दिखा दो कैलाशी ।
बम भोले …।
शम्भू वो कैलाश पति।लाज रखो प्रभु आज मेरी।विघ्न हरो मंगलवासी दर्श दिखा दो कैलाशी।
बम भोले…।
मन की आशा पूर्ण करो।नारायण दुख दूर करो।काटत हो यम की फांसी दर्श दिखा दो कैलाशी।
बम भोले…।
0 Comments