
भजन के बारे में
शिव विवाह का हरियाणवी हास्य भजन — सखियाँ पार्वती से कहती हैं कि तेरा दूल्हा सबसे न्यारा है: औरों के दूल्हे पैंट-बुशर्ट और सेहरा पहनते हैं, तेरा दूल्हा भभूत लगाता है, जटा में गंगा और गले में सर्पों की माला रखता है।
कब गाया जाता है: सावन, महाशिवरात्रि और शिव विवाह के कीर्तन में।
मुखड़ा (Hinglish): He meri laado Parvati, tera dulha sabse nyaara sai.
भजन के बोल
हे मेरी लाडो पार्वती तेरा दुल्हा सबसे न्यारा सै।
औरा के दुल्हे पार्वती ये पैंट बुरस्ट पहरै सै।
तेरा दुल्हा पार्वती यो अंग भभूति लावै सै।
हे मेरी …।
औरा के दुल्हे पार्वती पैठ्ठा मै तेल लगावै सै।
तेरा दुल्हा पार्वती जटा मै गंगा राखे सै।
हे मेरी…।
औरा के दुल्हे पार्वती ये शेहरा बांध के आवै सै।
तेरा दुल्हा पार्वती माथे पे चंदा राखे सै।
हे मेरी…।
औरा के दुल्हे पार्वती नोटा कि माला पहरै सै।
तेरा दुल्हा पार्वती सर्पों कि माला पहरै सै।
हे मेरी…।
औरा के दुल्हे पार्वती ये घोड़ी पे चढ़ के आवै सै।
तेरा दुल्हा पार्वती यो बैल सवारी आवै सै।
हे मेरी …।
औरा के दुल्हे पार्वती ये 100बराती लावै सै।
तेरा दुल्हा पार्वती भूता कि टोली लावै सै।
हे मेरी…।
औरा के दुल्हे ये बैंड बाजा लावै सै।
तेरा दुल्हा पार्वतीयो डमरू बजाता आवै सै।
हे मेरी…।
औरा के दुल्हे पार्वती ये कोठी बंगला रहवै सै।
तेरा दुल्हा पार्वती पर्वत पै डेरा लावै सै।
हे मेरी…।
0 Comments