मेरे मुरली वाले श्याम सावरियाँ आ जाना।सावरियाँ आ जाना ओ प्यारे-प्यारे आ जाना। मेरे मुरली …।

बहुत दिनों से मै मिल नहीं पाई ।बरसाना मेरा गाँव सावरियाँ आ जाना।

मेरे मुरली …।

बहुत दिनों से मै सुन नहीं पाई ।तेरी मुरली कि मिठी -मिठी तान सावरियाँ आ जाना।

मेरे मुरली …।

मोर मुकुट पिताम्बर सोहे।गले वैजयंतीमाला सोहे ।तोहे पटका दुंगी दिलवाए सावरियाँ आ जाना।

मेरे मुरली …।

मेरे घर कोई कमी नहीं है ।माखन मिश्री दूध दही है।प्रभु आकर भोग लगा जा सावरियाँ आ जाना ।

मेरे मुरली …।

आप भी आना संग राधा जी को लाना।राधा जी को लाना संग रास रचाना।मेरे घर मे ठुमका लगाना सावरियाँ आ जाना।

मेरे मुरली …।


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *