वो तो मोहन मुरली वाला है नन्दबाबा 

का लाला है।

मथुरा मै वैनै जन्म लियो है।

वो तो गोकुल का रहने वाला है

नन्दबाबा का लाला है।

वो तो मोहन💐💐💐💐💐💐।

यमुना तट पर मुरली बजाए।

सब सखियन संग रास रचाए।

वो तो रास रचाने वाला है

नन्दबाबा का लाला है।

वो तो मोहन💐💐💐💐💐💐।

मारे कंकड़ मटकी फोड़े।

सब सखियन की बइया मरोड़े।

वो तो माखन खाने वाला है

नन्दबाबा का लाला है।

वो तो मोहन💐💐💐💐💐💐।

राधा ने उससे प्रीत लगाई।

रुकमण के संग करी सगाई।

वो तो प्रीत लगाने वाला है

नन्दबाबा का लाला है।

वो तो मोहन💐💐💐💐💐💐।

जब द्रोपद ने टेर लगाई।

टेर सुनी ना देर लगाई।

वो तो चीर बढाने वाला है

नन्दबाबा का लाला है।

वो तो मोहन💐💐💐💐💐💐।


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *