तेरा कैसे दर्शन पाऊं ओ मैया भीड़

घनी मन्दिर मे।

जल का लोटा लिए खड़ी मन्दिर मै।

तेरा कैसे चरण धुलाउ ओ मैया भीड़ 

घनी मन्दिर मै।

तेरा कैसे दर्शन💐💐💐💐💐💐।

लाल लाल चुनरी लिए खड़ी मन्दिर मै।

मै कैसे चुनरी उढाऊ ओ मैया भीड़ 

घनी मन्दिर मै।

तेरा कैसे दर्शन💐💐💐💐💐💐।

टीका नथनी लिए खड़ी मन्दिर मै।

मै कैसे तुझे पहनाउ ओ मैया भीड़ 

घनी मन्दिर मै।

तेरा कैसे दर्शन💐💐💐💐💐💐।

मै हरवा माला लिए खड़ी मन्दिर मै।

मै कैसे तुझे पहनाउ ओ मैया भीड़ 

घनी मन्दिर मै।

तेरा कैसे दर्शन💐💐💐💐💐💐।

कंगना मेंहदी लिए खड़ी मन्दिर मै।

मै कैसे मेंहदी लगाऊ ओ मैया भीड़ 

घनी मन्दिर मै।

तेरा कैसे दर्शन💐💐💐💐💐💐।

पायल महावर लिए खड़ी मन्दिर मै।

मै कैसे महावर लगाऊ ओ मैया भीड़ 

घनी मन्दिर मै।

तेरा कैसे दर्शन💐💐💐💐💐💐।

हलवा पूरी लिए खड़ी मन्दिर मै।

मै कैसे भोग लगाऊ ओ मैया भीड़ 

घनी मन्दिर मै।

तेरा कैसे दर्शन💐💐💐💐💐💐।

मै धजा नारियल लिए खड़ी मन्दिर मै।

तेरी कैसे भेटं चढाऊ ओ मैया भीड़ 

घनी मन्दिर मै।

तेरा कैसे दर्शन💐💐💐💐💐💐।

तेरे सारे भगत आए गए मन्दिर मै।

तेरी हो रही जय जयकार ओ मैया भीड़ 

घनी मन्दिर मै।

तेरा कैसे दर्शन💐💐💐💐💐💐।


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *