
श्यामा तेरी आरती कन्हैया तेरी आरती
गावैगा संसार।
श्यामा के सिर पै मुकुट विराजे।
राधा के मांग सिन्दूर श्यामा राधा के
मांग सिन्दूर।
श्यामा तेरी आरती💐💐💐💐💐💐।
श्यामा के माथे पै चंदन का टीका।
राधा के बिन्दिया सुहाग श्यामा।
श्यामा तेरी आरती💐💐💐💐💐💐।
श्यामा के गले मै वैजयंतीमाला।
राधा के नौ लड़ हार श्यामा।
श्यामा तेरी आरती💐💐💐💐💐💐।
श्यामा के हाथों मे कंगन विराजे।
राधा कि चुड़ी हरी लाल श्यामा।
श्यामा तेरी आरती💐💐💐💐💐💐।
श्यामा के तन पै पीला पिताम्बर।
राधा की साड़ी हरी लाल श्यामा।
श्यामा तेरी आरती💐💐💐💐💐💐।
श्यामा के पैरों मे काठ कि खड़ाऊँ।
राधा के बिछुए घुंघरी दार श्यामा।
श्यामा तेरी आरती💐💐💐💐💐💐।
0 Comments