
सपने मे रात मेआया मुरलीवाला री मेरे मन मे बस
गयो श्याम जपूँ मै माला री।
वो बोला सुन मेरी राधा मै तेरे बिना हूँ आधा।
मेरी बंशी तुझे पुकारे आ दौड़ी यमुना किनारे।
मुझे ग्वाल बालो मे प्यारा ब्रज गोपाला री
मेरे मन मे बस गयो श्याम जपूँ मै माला री
वो झुले कदम कि डाली मै संग मे झुलन वाली।
रंग रसिया श्याम मुरारी करनी थी बतिया प्यारी।
जादू सा मोपे डाले वो रंगलाला री मेरे मन
मे बस गयो श्याम जपूँ मै माला री।
सपने मे💐💐💐💐💐💐💐💐💐।
मेरा हाथ पकड़कर डोले नैनन कि भाषा बोले।
मै हो गई श्याम दिवानी मुझे दे गया खास निशानी।
मेरा खो गया खेलन मे कान का बाला री मेरे दिल
मे बस गयो श्याम जपूँ मै माला री।
सपने मे💐💐💐💐💐💐💐💐💐।
वो नटखट नन्द किशोरा छलिया वो माखन चोरा।
सपने मे आन सताए फिर चैन मुझे ना आए।
मेरे मन का चमन खिला दे श्याम गोपाला री
मेरे मन मे बस गयो श्याम जपूँ मै माला री।
सपने मे💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐।
0 Comments