
सखी छम छम हो रही रात हो रात
मेरे घर मे भवानी घूम रही।
चुपके से मैंने सास जगाई।
जल का कलशा वो भर लाई।
मैंने चरण धुलाए रात हो रात
मेरे घर मे भवानी घूम रही।
सखी छम छम💐💐💐💐💐💐।
चुपके से मैंने जिठानी जगाई।
लाल चुनरिया वो ले आई।
मैंने चुनरी उढाई रात हो रात
मेरे घर मे भवानी घूम रही।
सखी छम छम💐💐💐💐💐💐।
चुपके से मैंने दोरानी जगाई।
फूलों की माला वो ले आई।
मैंने मैया को पहनाई रात हो रात
मेरे घर मे भवानी घूम रही।
सखी छम छम💐💐💐💐💐💐।
चुपके से मैंने बलम जगाए।
हलवा पूरी वो ले आए।
मैंने भोग लगाया रात हो रात
मेरे घर मे भवानी घूम रही।
सखी छम छम💐💐💐💐💐💐।
चुपके से मैंने सखिया बुलाई।
मैया की भेटे हमने गाई।
हमे दर्शन दे गई रात हो रात
मेरे घर मे भवानी घूम रही।
सखी छम छम💐💐💐💐💐💐।
0 Comments