ओ मुरली वाले सावरिया ।

तेरी मुरली बजे मेरी पायलिया।

मै ऐसी कोयल बन जाऊंगी।

बागो के बीच समा जाऊंगी।

मै ऐसा डाला बन जाऊंगा।

तैनै पात पात पर  टोह लेऊंगा।

ओ मुरली💐💐।तेरी मुरली💐💐।

मै ऐसी मछली बन जाऊंगी।

ताला के बीच समा जाऊंगी।

मै ऐसा मछेरा बन जाऊंगा।

तैनै जाल गेर के टोह लाऊंगा।

ओ मुरली💐💐।तेरी मुरली💐💐।

मै ऐसी नागिन बन जाऊंगी।

जंगल के बीच समा जाऊंगी।

मै ऐसा सपेरा बन जाऊंगा।

तैनै बीन बजा के टोह लाऊंगा।

ओ मुरली💐💐।तेरी मुरली💐💐।

मै ऐसी राध बन जाऊंगी।

सखियों के बीच समा जाऊंगी।

मै ऐसा कन्हैया बन जाऊंगा।

तैनै मुरली बजा के टोह लाऊंगा।

ओ मुरली💐💐।तेरी मुरली💐💐।


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *