
मै तो तेरी हो गई श्याम दुनिया क्या जाने।
क्या जाने क्या जाने।
मै तो तेरी हो💐💐💐💐💐💐💐💐।
जब से लगाई तेरे नाम की बिंदिया।
उड गई मेरी रातों की निंदिया।
चैन मिले ना आराम दुनिया क्या जाने।
मै तो तेरी हो💐💐💐💐💐💐।
जब से पहना तेरे नाम का कोका।
कब आएगा ऐसा मौका।
मै तो भजन करु दिन रात दुनिया क्या जाने।
मै तो तेरी हो💐💐💐💐💐💐।
जब से पहने तेरे नाम के झुमके।
खूब लगाए किर्तन मे ठुमके।
जल जल मरे संसार दुनिया क्या जाने।
मै तो तेरी हो💐💐💐💐💐💐।
जब से पहने तेरे नाम के कंगना।
कब आओगे मेरे अंगना।
मै खड़ी खड़ी देखु बाट दुनिया क्या जाने।
मै तो तेरी हो💐💐💐💐💐💐।
जब से पहनी तेरे नाम की पायल।
नाच नाच मै तो हो गई घायल।
चलने से हुई लाचार दुनिया क्या जाने।
मै तो तेरी हो💐💐💐💐💐💐।
जब से ओढी तेरे नाम की चुनरिया।
लोग कहे मीरा हो गई बावरिया।
मै तो गली गली हुई बदनाम दुनिया क्या जाने।
मै तो तेरी हो💐💐💐💐💐💐।
श्याम ही भगती श्याम ही शक्ति।
जीवन का आधार दुनिया क्या जाने।
मै तो तेरी हो💐💐💐💐💐💐।
0 Comments