
लांगुरिया दिवाना मेरे लहंगे पै लहंगे पै मेरे लहंगे पै।
बैठ जमाना मेरे ठंगे पै ठंगे पै मेरे ठंगे पै
सारे घर के ऊपर मै तो अपनो हुकुम चलाउंगी।
सुसर बनावै हलवा पूरी मै तो बैठी खाउंगी।
सास लड़ै मेरे ठंगे पै ठंगे पै मेरे ठंगे पै।
लांगुरिया दिवाना💐💐।बैठ जमाना💐💐।
लांगुर मेरे घर मै बैठो जेठ कमावन जावै सै।
घेरो मे तै चार भैस को दूध काढ के लयावै सै।
जिठानी लड़ै मेरे ठंगे पै ठंगे पै मेरे ठंगे पै।
लांगुरिया दिवाना💐💐।बैठ जमाना💐💐।
देवर मेरो हुयो दिवानो मेरो हुकम बजावै सै।
देवर मेरो हुयो दिवानो मेरे पैर दबावैसै।
दौरानी लड़ै मेरे ठंगे पै ठंगे पै मेरे ठंगे पै।
लांगुरिया दिवाना💐💐।बैठ जमाना💐💐।
0 Comments