कृष्ण जी के चरणों मे ध्यान लगा के देख 

बोलती है मूर्ति बुला के तो देख।

मीरा जी ने श्याम जी को मूर्ति मे पाया था

मूर्ति मे पाया था।

जहर वाले प्याले के मे प्रकट होके आया था

प्रकट होके आया था।

नहीं विश्वास है तो अजमा के तो देख बोलती

है मूर्ति बुला के तो देख।

कृष्ण जी💐💐💐💐💐💐💐💐।

भिलनी के झुठे बेर राम जी ने खाए थे

राम जी ने खाए थे।

करमा वाली खिचड़ी का भोग भी लगाया

था भोग भी लगाया था।

करमा वाली हांडी मे झांक कर तो देख बोलती है

मूर्ति बुला के तो देख।

कृष्ण जी💐💐💐💐💐💐💐💐💐।

सुन्दर सा एक रुप बना के अर्जुन को दिखाया 

था अर्जुन को दिखाया था।

सभी देवी देवता उसी मे समाए थे

उसी मे समाए थे।

 ज्ञान वाली डोरी मे बंध कर तो देख बोलती है

मूर्ति बुला के तो देख।

कृष्ण जी 💐💐💐💐💐💐💐💐💐।

सच्चे मन से जिसने ध्याया उसी ने तो पाया है

उसी ने तो पाया है।

सुनी है पुकार प्रभु नंगे पैरों आया है

नंगे पैरों आया है।

प्रेम वाली डोरी मे बंद के तो देख बोलती है

मूर्ति बुला के तो देख।

कृष्ण जी💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐।


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *