करु गौरी की पूजा तन मन से मेरी मांग

सिन्दूर से लाल रहे।

मेरे मायके की बगिया हरी रहे।

ससुराल मे जगमग ज्योत जले।

मैया ऐसा दो वरदान मुझे-2

मेरे ससुर का युग युग राज रहे।

करु गौरी की पूजा💐💐💐💐💐💐💐।

माथे पे बिन्दिया चमकती रहे।

मेरे हाथों मे चुड़ी खनकती रहे।

मैया ऐसा दो वरदान मुझे-2

मेरे पिता का युग युग राज रहे।

करु गौरी की पूजा💐💐💐💐💐💐💐।

मेरे हाथों मे मेंहदी रची रहे।

पैरों मे पायल बजती रहे।

मैया ऐसा दो वरदान मुझे-2

मेरे पति का युग युग राज रहे।

करु गौरी की पूजा💐💐💐💐💐💐💐।

मेरे अंगों पे साड़ी सजती रहे।

मेरे सिर पे चुनरिया सजती रहे।

मैया ऐसा दो वरदान मुझे-2

मेरे बेटे का युग युग राज रहे।

करु गौरी की पूजा💐💐💐💐💐💐💐।


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *