
झिलमिल सितारों का मन्दिर होगा
मैया का भवन अति सुन्दर होगा।
ऐसा सुन्दर मन्दिर मेरी मैया का होगा
झिलमिल सितारों💐💐💐💐💐।
मैया के भवन को अपने हाथों से सजाएंगे।
बेला भी लगाएंगे चमेली भी लगाएंगे।
फूलों से महकता मन्दिर होगा
मैया का भवन अति सुन्दर होगा।
झिलमिल सितारों💐💐💐💐💐।
मैया के मुखड़े को अपने हाथों से सजाएंगे।
बिन्दियां भी लगाएंगे कजरा भी लगाएंगे।
मांग मे चमकता टीका होगा
मैया का भवन अति सुन्दर होगा।
झिलमिल सितारों💐💐💐💐💐।
मैया के गले को अपने हाथों से सजाएंगे।
हरवा भी पहनाएंगे माला भी पहनाएंगे।
हरवे मे चमकता हीरा होगा
मैया का भवन अति सुन्दर होगा।
झिलमिल सितारों💐💐💐💐💐।
मैया के हाथों को अपने हाथों से सजाएंगे।
चुड़ियां भी पहनाएंगे मेंहदी भी लगाएंगे।
हाथों मे चमकता त्रिशूल होगा
मैया का भवन अति सुन्दर होगा।
झिलमिल सितारों💐💐💐💐💐।
मैया के पैरों को अपने हाथों से सजाएंगे।
पायल भी पहनाएंगे महावर भी लगाएंगे।
पायल मे खनकता घुंघरू होगा
मैया का भवन अति सुन्दर होगा।
झिलमिल सितारों💐💐💐💐💐।
मैया के अंगो को अपने हाथों से सजाएंगे।
लहंगा भी पहनाएंगे चुनरी भी उढाएंगे।
चुनरी मे चमकता गोटा होगा
मैया का भवन अति सुन्दर होगा।
झिलमिल सितारों💐💐💐💐💐।
मैया का हलवा अपने हाथों से बनाएंगे।
छोले भी बनाएंगे और पूरी भी बनाएंगे।
हलवे पे चमकते मेवा होंगे
मैया का भवन अति सुन्दर होगा।
झिलमिल सितारों💐💐💐💐💐।
0 Comments