हो बन्नी तेरे बरने का क्या मुखड़ा सलोना है।

हो बनके दुल्हन एक दिन तुझे पिया घर जाना है।

हो बन्नी तेरे दादा ने क्या मंडप सजाया है।

हो बन्नी तेरे ताऊ ने क्या मंडप सजाया है।

छोड इस मंडप को-2 घर पिया का सजाना है।

हो बनके दुल्हन 💐💐💐💐💐💐💐💐💐।

हो बन्नी तेरे पापा ने क्या मंडप सजाया है।

हो बन्नी तेरे चाचा ने क्या मंडप सजाया है।

हो छोड इस मंडप को-2 घर पिया का सजाना है।

हो बनके दुल्हन💐💐💐💐💐💐💐💐💐।

हो बन्नी तेरे भैया ने क्या मंडप सजाया है।

हो बन्नी तेरे जीजा ने क्या मंडप सजाया है।

हो छोड इस मंडप को-2 घर पिया का सजाना है।

हो मैया तुने जन्म दिया तेरा घर क्यों बेगाना है।

हो मैया पे क्या बीत रही बहना तु ये क्या जाने।

कलेजे के टुकड़े को-2 रो रो के भुलाना है।

हो बनके दुल्हन💐💐💐💐💐💐💐💐।

हो बन्नी तेरे फुफा ने क्या मंडप सजाया है।

हो बन्नी तेरे मौसा ने क्या मंडप सजाया है।

हो छोड इस मंडप को-2 घर पिया का सजाना है।

हो भैया तेरे आंगन की मै तो एक चिडिय़ा रे।

एक रात का बसेरा है -2 मुझे सुबह उड जाना है।

बनके दुल्हन💐💐💐💐💐💐💐💐💐।

हो बन्नी तेरे मामा ने कैसा भात भराया है।

हो बन्नी तेरे नाना ने कैसा भात भराया है।

हो छोड इस नगरी को-2 घर पिया का सजाना है।

बनके दुल्हन💐💐💐💐💐💐💐💐💐।

हो बहना तेरी डोली को कांधा तो लगाना है।

हो दस्तुर दुनिया का-2 हम सबको निभाना है।

हो बनके दुल्हन💐💐💐💐💐💐💐💐।

हो बेटी घर बाबुल के किसी और की अमानत है।

हो छोड इस नगरी को-2घर पिया का सजाना है।


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *