
गौरी के नंदन की हम पूजा करते है ।
हम पूजा करते है हम वंदना करते है ।
गौरी के नंदन 💐💐💐💐💐💐।
शुभ कारज से पहले तेरा ध्यान जो धरते है ।
कोई शंकट आये तो प्रभु रक्षा करते है ।
उस शंकट हारे की हम पूजा करते है ।
गौरी के नंदन 💐💐💐💐💐💐।
वो धन्य है गौरी माँ जिसने तुझे जन्म दिया।
भोले भंडारी ने तुझको उपदेश दिया।
शंकर के दुलारे की हम पूजा करते है ।
गौरी के नंदन💐💐💐💐💐💐।
शंकट के हरता तुम मंगल के दाता हो।
भगतों के लिए भगवन तुम भाग्य विधाता हो।
उस पालन हारे की हम पूजा करते है ।
गौरी के नंदन💐💐💐💐💐💐।
नित ध्यान धरे तेरा हम तुमको मनाते है ।
मोदक मिश्री भगवन तेरे भोग लगाते है ।
रिद्धि सिद्धि के दाता की हम पूजा करते है।
गौरी के नंदन💐💐💐💐💐💐।
0 Comments