
ढोलक बाजे मंझीरा बाजे बजेंगे सारी रात।
बन्नी हो तेरी दादी बडी हरजाल।
बन्नी हो तेरी ताई बडी हरजाल।
हमसे लड़के पिलंग से अड़ के बिछा लई खाट।
ढोलक बाजे💐💐💐💐💐💐💐।
बन्नी अपने हाथो मे लेलो तलवार।
घुमाती चली आइयो फिराती चली आइयो हमारे पास।
ढोलक बाजे💐💐💐💐💐💐💐।
ऐसे ही(चाची,मम्मी,बुआ,बहन,भाभी,मौसी,मामी,नानी)
0 Comments