बन्नी के दादा ने बाग लगाया बढिया।

बन्नी के दादा ने बाग लगाया बढिया। उसमे क्या क्या चीज लगाई बढिया। उसमे आम नारंगी अनार बढिया। उसमे लेट रही बन्दड़ी लगाए तकिया। उसमे घूम रहा बन्दड़ा लगाए चश्मा। इसी तरह(ताऊ,पापा,चाचा,भाई,जीजा,फुफा,मामा,नाना,मौसा)

ओम जय जगदीश हरे स्वामी जय जगदीश हरे।

ओम जय जगदीश हरे स्वामी जय जगदीश हरे। बरनी और बरने की-2। जोड़ी अमर रहे ओम जय जगदीश हरे। शीश बन्नी के टीका सोहे बिन्दियां अमर रहे स्वामी बिन्दियां अमर रहे। बरनी और बरने की-2। जोड़ी अमर रहे ओम जय जगदीश हरे। गले बन्नी के हरवा सोहे माला अमर रहे Read more…

गौरी गणेश मनाओ-हरियाली बन्नी।

गौरी गणेश मनाओ-हरियाली बन्नी। शीश बन्नी के टीका सोहे। बिन्दियाँ पे अतर लगाओ-हरियाली बन्नी। गौरी गणेश💐💐💐💐💐💐💐। गले बन्नी के हरवा सोहे। माला पे अतर लगाओ-हरियाली बन्नी। गौरी गणेश💐💐💐💐💐💐💐💐। हाथ बन्नी के कंगना सोहे। मेहंदी पे ओम लिखवाओ हरियाली बन्नी। गौरी गणेश💐💐💐💐💐💐💐। कमर बन्नी के तगड़ी सोहे। गुच्छे पे अतर लगाओ-हरियाली Read more…

बन्नी के बाल है काले मलाई दूध से पाले।

बन्नी के बाल है काले मलाई दूध से पाले। बन्नी दादा जी आऐंगे किल्फ सोने की लाएंगे। खुशी से पहन लो लाडो राम ब्याहने को आएंगे। बन्नी के💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐। इसी तरह(पापा,चाचा,भाई,मौसा,फुफा,जीजा,मामा,नाना)

पहले पाली थी दादा जी बडे लाड चाव से।

पहले पाली थी दादा जी बडे लाड चाव से। अब क्यों करते हो पराई बडी धुमधाम से। मेरा टीका भी घड़वाना किसी चतुर सुनार से। उसमे मीना भी डलवाना किसी बुद्धिमान से। पहले पाली थी💐💐💐💐💐💐💐💐। इसी तरह(पापा,चाचा,भाई,मौसा,फुफा,जीजा,मामा,नाना)

छोटी सी लाडो पार्वती शिवजी की पूजा करती है।

छोटी सी लाडो पार्वती शिवजी की पूजा करती है। दादा के बाग मे जाती है दो फूल तोड़कर लाती है। फूलो का हार बनाकर के शिवशंकर को पहनाती है। छोटी सी💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐। इसी तरह(पापा,चाचा,भाई,मौसा,फुफा,जीजा,नाना,मामा)

ढोलक बाजे मंझीरा बाजे बजेंगे सारी रात।

ढोलक बाजे मंझीरा बाजे बजेंगे सारी रात। बन्नी हो तेरी दादी बडी हरजाल। बन्नी हो तेरी ताई बडी हरजाल। हमसे लड़के पिलंग से अड़ के बिछा लई खाट। ढोलक बाजे💐💐💐💐💐💐💐। बन्नी अपने हाथो मे लेलो तलवार। घुमाती चली आइयो फिराती चली आइयो हमारे पास। ढोलक बाजे💐💐💐💐💐💐💐। ऐसे ही(चाची,मम्मी,बुआ,बहन,भाभी,मौसी,मामी,नानी)

बन्नी चीनी मिले ना मिठाई रे महंगाई मे 

बन्नी चीनी मिले ना मिठाई रे महंगाई मे  शादी करवाई रे। बन्नी दादा बुलाया दादी आई रे  सारे बच्चों को संग ले आई रे सारी रातों लगाया हिसाब रे दो सौ ढाई सौ  जुड़ेंगे रिश्तेदार रे। छोरी छारी बुलानी बेकार रे रिश्तेदारो की बिल्कुल टाल रे। बन्नी चीनी💐💐💐💐💐💐💐💐💐। ऐसे ही(चाचा,चाची,भाई,भाभी,फुफा,बुआ, Read more…

चुप-चुप खड़े हो जरूर कोई बात

चुप-चुप खड़े हो जरूर कोई बात है, आज हरियाली बन्नी काहे को उदास है दादाजी की बातों पर गुस्सा हमको आता है, ताऊजी की बातों पर गुस्सा हमको आता है, काला-काला बन्ना हमारे लिए ढूंढ़ा है। फोटो मंगा दूं, वो तो चाँद जैसा है, डिगरी मंगा दूं, वो तो एम.ए. Read more…

ताती जलेबी लच्छेदार बन्नी म्हारी खाती डोले

ताती जलेबी लच्छेदार बन्नी म्हारी खाती डोले। दादा नै दई धमकाए बन्नी म्हारी रोती डोले। दादी नै दई पुचकार बन्नी म्हारी हसती डोले। इसी तरह(ताऊ,ताई,पापा,मम्मी,चाचा,चाची, भाई,भाभी,मौसा,मौसी,जीजा,जीजी,फुफा,बुआ मामा,मामी,नाना,नानी)