
बंशी बाज रही मधुबन मे झुला झुल
रहे घनश्याम।
कहाँ रहते मेरे भोलेबाबा कहाँ रहते घनश्याम।
कहाँ रहती मेरी दुर्गा मैया कहाँ रहते हनुमान
बंशी बाज रही💐💐💐💐💐💐💐💐💐।
अमरनाथ मे भोलेबाबा वृन्दावन घनश्याम।
ऊचे पर्वत दुर्गा मैया मन्दिर मे हनुमान
बंशी बाज रही💐💐💐💐💐💐💐💐💐।
क्या पहने मेरे भोलेबाबा क्या पहने हनुमान।
क्या पहने मेरी दुर्गा मैया क्या पहने हनुमान
बंशी बाज रही💐💐💐💐💐💐💐💐💐।
बागम्बर मेरे भोलेबाबा पिताम्बर घनश्याम।
लाल चुनरिया मेरी दुर्गा मैया लाल लंगोटा हनुमान
बंशी बाज रही💐💐💐💐💐💐💐💐💐।
क्या खाए मेरे भोलेबाबा क्या खाए घनश्याम।
क्या खाए मेरी दुर्गा मैया क्या खाए हनुमान।
बंशी बाज रही💐💐💐💐💐💐💐💐💐।
भांग धतूरा मेरे भोलेबाबा माखन खाए घनश्याम।
हलवा पूरी मेरी दुर्गा मैया लड्डू खाए हनुमान।
बंशी बाज रही💐💐💐💐💐💐💐💐💐।
क्या देते मेरे भोलेबाबा क्या देते घनश्याम।
क्या देती मेरी दुर्गा मैया क्या देते हनुमान
बंशी बाज रही💐💐💐💐💐💐💐💐💐।
वर देते मेरे भोलेबाबा धन दौलत घनश्याम।
अटल सुहाग मेरी दुर्गा मैया भगती देते हनुमान
बंशी बाज रही💐💐💐💐💐💐💐💐💐।
0 Comments