
मै तो जम्मू नगरिया जाउंगी मेरो हाथ पकड़ लांगुरिया।
मेरो हाथ पकड़ लांगुरिया-2।
मै तो जम्मू नगरिया💐💐💐💐।
बाण गंगा की वहा निर्मल धारा।
धारा मे डुबकी लगाउंगी मेरो हाथ पकड़ लांगुरिया।
मै तो जम्मू नगरिया💐💐💐💐।
आगे माँ की चरण पादुका।
आगे आगे माँ की चरण पादुका।
मै तो नव नव शीश झुकाउंगी मेरो हाथ पकड़ लांगुरिया।
मै तो जम्मू नगरिया💐💐💐💐।
आगे आ गई अर्धकुंवारी।
नौ महिना माँ यहा विराजी।
मै भी गुफा के अन्दर जाउंगी मेरो हाथ पकड़ लांगुरिया।
मै तो जम्मू नगरिया💐💐💐💐।
हाथी मत्था की कठिन चढाई।
तेरो हाथ पकड़ चढ जाउंगी मेरो हाथ पकड़ लांगुरिया।
मै तो जम्मू नगरिया💐💐💐💐।
तनिक बैठियो सांझी छत पे।
फिर भवन के दर्शन पाउंगी मेरो हाथ पकड़ लांगुरिया।
मै तो जम्मू नगरिया💐💐💐💐।
तीन शक्ति मिल बनी वैष्णवी।
शक्तिपीठ के दर्शन पाउंगी मेरो हाथ पकड़ लांगुरिया।
माँ की पींडी के दर्शन पाउंगी मेरो हाथ पकड़ लांगुरिया।
मै तो खाली झोली भर लाउंगी मेरो हाथ पकड़ लांगुरिया।
मै तो जम्मू नगरिया💐💐💐💐।
भैरों के दर्शन अब करवाए दे।
यात्रा मेरी पूरी कराए दे।
तोहे भरपेट भोजन कराउंगी मेरो हाथ पकड़ लांगुरिया।
मै तो जम्मू नगरिया💐💐💐💐।
0 Comments