
भवानी मुझे दर पे बुलाते रहियो।
मैया जी मुझे दर पे बुलाते रहियो।
बेटी हूँ मै मैया तेरी।
मुझको भुल ना जाइयो मैया जी मुझे दर
पे बुलाते रहियो।
भवानी मुझे💐💐💐💐💐💐💐।
ये दुनिया है भुल भुलैया।
चलना मुझे नहीं आए मैया।
आगे आगे मेरे चलकर।
राह दिखाती रहियो मैया जी मुझे दर
पे बुलाते रहियो।
भवानी मुझे💐💐💐💐💐💐💐।
तुम हो बिगड़ी बनाने वाली।
सबकी भुल भुलाने वाली।
भुल कोई जो मुझसे हो गई।
उसको भुलाती रहियो मैया जी मुझे दर
पे बुलाते रहियो।
भवानी मुझे💐💐💐💐💐💐💐।
पाप पुण्य मेरे मत देखो माँ।
केवल अपनी शरण मे ले लो।
अब तक कृपा जैसे लुटाई।
हरदम लुटाती रहियो मैया जी मुझे दर
पे बुलाते रहियो।
भवानी मुझे💐💐💐💐💐💐💐।
जानत है ये जग ये सारा।
हम भगतो का तुम ही सहारा।
कभी कभी भगतो के दर पे।
माँ तुम आती रहियो मैया जी मुझे दर
पे बुलाते रहियो।
भवानी मुझे💐💐💐💐💐💐💐।
0 Comments