
जम्मू वाला टिकट कटा दो मेरी मैया।
बैठ रेल मे आऊ रे मेरी शेरोवाली मैया।
बाण गंगा का ठंडा ठंडा पानी।
जल्दी से बुलाओ मेरी वैष्णो रानी।
डुबकी मै भी लगाऊ रे मेरी शेरोवाली मैया।
जम्मू वाला💐💐💐।बैठ रेल मे💐💐💐।
सुआ सुआ चोला मैया अंग विराजे।
गोटेदार चुनरी सिर पे साजे।
केसर तिलक लगाऊ रे मेरी शेरोवाली मैया।
जम्मू वाला💐💐💐।बैठ रेल मे💐💐💐।
अंधन को आखं देत कोढिन को काया।
बांझन को पुत्र देत निर्धन को माया।
मै भी अर्ज लगाऊ रे मेरी शेरोवाली मैया।
जम्मू वाला💐💐💐।बैठ रेल मे💐💐💐।
धजा नारियल भेट चढाऊ।
हलवे चने का भोग लगाऊ।
तेरा रज रज दर्शन पाऊ रे मेरी शेरोवाली मैया।
जम्मू वाला💐💐💐।बैठ रेल मे💐💐💐।
0 Comments