चलो रे भगतो मैया की नगरी।

मैया की नगरी मैया की नगरी।

चलो रे भगतो💐💐💐💐।

जब जम्मू आएगा तो मन घबराएगा।

जब कटरा आएगा तो मन ललचाएगा।

वहीँ से ले लेगे मैया की चुनरी।

चलो रे भगतो मैया💐💐💐💐।

जो बाण गंगा है वहां पानी ठंडा है।

वहीँ पे नहाएंगी वहीँ पे धोएगे।

वहीँ पे धोएगे पापी की गठरी।

चलो रे भगतो मैया💐💐💐💐।

जो अर्ध कुँवारी है वो गुफा जी प्यारी है।

जो गुफा में जाओगे तो मन घबराएगा।

जयकारा बोलेगे मैया की नगरी।

चलो रे भगतो मैया💐💐💐💐।

वहां पर हाथी मत्था है।

वहां भगतो का जत्था है।

वहीं से देखेंगे मैया की नगरी।

चलो रे भगतो मैया💐💐💐💐।

जब भवन में जाओगे वहां मैया बैठी है।

जब दर्शन पाओगे तो खुश हो जाओगे।

खाली झोली भरेगी मैया की नगरी।

चलो रे भगतो मैया💐💐💐💐।

जो भैरव बाबा है वो अंतिम यात्रा है।

जब दर्शन कर लोगे पूरा फल पाओगे।

आशा पूरी होगी मैया की नगरी।

चलो रे भगतो मैया💐💐💐💐।

https://youtube.com/shorts/VgO0OdERz_w?si=c0nq1nMgZNteT_HB

0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *