भगतो की भीड़ अपार मैया जी तेरे मन्दिर मे।

छाई है अजब बहार मैया जी तेरे मन्दिर मे।

चम्पा चमेली के फूल मंगाए।

खुशबू से तेरा दरबार महकाया।

खूब किया है श्रृंगार मैया जी तेरे मन्दिर मे।

भगतो की भीड़💐💐💐💐💐💐।

जगमग जगमग ज्योत जले है।

धूप दीप नैवेध सजे है।

ढोल मंझीरे झनकार मैया जी तेरे मन्दिर मे।

भगतो की भीड़💐💐💐💐💐💐।

चारों तरफ चार खम्बे खड़े है।

उनमें लाल पताका जड़े है।

घंटा बजे दिन रात मैया जी तेरे मन्दिर मे।

भगतो की भीड़💐💐💐💐💐💐।

सिंदूर बिन्दियां चुड़ियां ले आई।

लाल लाल चुनरी मेंहदी भी लाई।

मैया को सजाउंगी आज मैया जी तेरे मन्दिर मे।

भगतो की भीड़💐💐💐💐💐💐।

गंगाजल से चरण धुलाऊ।

हलवा पूरी भोग लगाऊ।

छम छम नाचु मै आज मैया जी तेरे मन्दिर मे।

भगतो की भीड़💐💐💐💐💐💐।


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *