
नवरात्रों की शुभ घड़ी आई माँ के आने
की सबको बधाई।
खुशियां ही खुशियां छाई माँ के आने
की सबको बधाई।
नवरात्रों की शुभ💐💐💐💐💐💐।
ना माँ हाथी पे आई ना माँ घोड़े पे आई।
माँ तो शेर की सवारी कर आई माँ के
आने की सबको बधाई।
नवरात्रों की शुभ💐💐💐💐💐💐।
ना माँ सखियो संग आई ना सहेली
कोई लाई।
माँ तो लांगुर भैरों के संग आई माँ के
आने की सबको बधाई।
नवरात्रों की शुभ💐💐💐💐💐💐।
लेके हाथों मे तलवार करके सोलह श्रृंगार।
माँ तो बिगड़ी बनाने आई माँ के
आने की सबको बधाई।
नवरात्रों की शुभ💐💐💐💐💐💐।
मिलके जयकारे लगाओ माँ का आसन सजाओ।
माँ तो खुशियां लुटाने आई माँ के
आने की सबको बधाई।
नवरात्रों की शुभ💐💐💐💐💐💐।
0 Comments