मेरे अंगना मे आना मैया झूम झूम के।

झूम झूम के मैया झूम झूम के।

मेरे अंगना मे💐💐💐💐💐💐💐💐।

पैरों का श्रृंगार मैया पायल से होगा।

पैरों का श्रृंगार मैया बिछुए से होगा।

महावर लगाऊ मैया जी मै तो झूम झूम के।

मेरे अंगना मे💐💐💐💐💐💐💐💐।

अंगो का श्रृंगार मैया साड़ी से होगा।

साड़ी से होग मैया लहंगे से होगा।

चुनरी उढाऊ मैया जी मै तो झूम झूम के।

मेरे अंगना मे💐💐💐💐💐💐💐💐।

हाथों का श्रृंगार मैया कंगना से होगा।

कंगना से होगा मैया चुड़े से होगा।

मेंहदी लगाऊ मैया जी मै तो झूम झूम के।

मेरे अंगना मे💐💐💐💐💐💐💐💐।

गले का श्रृंगार मैया हारों से होगा।

हारों से होगा मैया माला से होगा।

नथनी पहनाऊ मैया जी मै तो झूम झूम के।

मेरे अंगना मे💐💐💐💐💐💐💐💐।

कानों का श्रृंगार मैया कुण्डल से होगा।

कुण्डल से होगा मैया झुमके से होगा।

गजरा लगाऊ मैया जी मै तो झूम झूम के।

मेरे अंगना मे💐💐💐💐💐💐💐💐।

खाने का स्वाद मैया हलवे से होगा।

हलवे से होगा मैया पूरी से होगा।

भोग लगाऊ मैया जी मै तो झूम झूम के।

मेरे अंगना मे💐💐💐💐💐💐💐💐।


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *