चलो चलो रे वृंदावन धाम राधे राधे गाएँगे ।
राधे राधे गाएँगे श्यामा श्यामा गाएँगे ।
चलो चलो रे वृंदावन💐💐💐💐💐।

वृंदावन की रज़ है प्यारी ।
जिसको धारे कृष्ण मुरारी ।
मैं तो तिलक लगाऊँ सुबह शाम
राधे राधे गाएँगे ।
चलो चलो रे वृंदावन 💐💐💐💐।

वृंदावन की गलियां प्यारी ।
जिसमें खेले बाँके बिहारी ।
मैं तो गलियों में घूमू सुबह शाम
राधे राधे गाएँगे ।
चलो चलो रे वृंदावन💐💐💐💐।

वृंदावन की गोपियों प्यारी ।
जिनको नाचाए कुँज बिहारी
वह तो रास रचाए सुबह शाम
राधे राधे गाएँगे ।
चलो चलो रे वृंदावन 💐💐💐💐।

वृंदावन की गैईयाँ प्यारी ।
जिनको चराए मुरली धारी ।
वह तो मुरली बजाए सुबह शाम
राधे राधे गाएँगे ।
चलो चलो रे वृंदावन💐💐💐💐।

वृंदावन की यमुना प्यारी ।
जिसमें नहाए कृष्ण मुरारी ।
वह तो चीर चुराए बारंबार
राधे राधे गाएँगे ।
चलो चलो रे वृंदावन💐💐💐💐।

वृंदावन में बाँके बिहारी ।
बाँके बिहारी मेरे कुँज बिहारी ।
वह तो दरस दिखाए सुबह शाम
राधे राधे गाएँगे ।
चलो चलो रे वृंदावन 💐💐💐💐।


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *