
कन्हैया तेरी लीला अपरम्पार।
जन्म लिया गोकुल मे आए-2
जग के पालनहार।
कन्हैया तेरी लीला💐💐💐।
कारागृह मे ताले लगे थे।
मात पिता बंधन से बंधे थे।
काली घटा छाई अम्बर मे-2
बारिश मूसलधार।
कन्हैया तेरी लीला💐💐💐💐।
सारे ताले खोल दिए थे।
बंधन सारे तोड़ दिए थे।
सात द्वार खोले कान्हा ने-2
सोए गए पहरेदार।
कन्हैया तेरी लीला💐💐💐💐।
वासुदेव चले मथुरा से जब।
बादल गरज रहे अम्बर से।
यमुना नदी चढ आई चरम पर-2
वासुदेव परेशान।
कन्हैया तेरी लीला💐💐💐💐।
कान्हा जी मन मे मुस्काए।
यमुना नदी से पैर लगाए।
पैर लगाते ही यमुना सुखी-2
सूख गई जलधार।
कन्हैया तेरी लीला💐💐💐💐।
वासुदेव गोकुल मे आए।
रातों रात ही वापस आए।
यशोदा की बेटी को लेकर-2
रख दिए अपने लाल।
कन्हैया तेरी लीला💐💐💐💐।
गोकुल मे आई है खुशियां।
नन्द के घर जन्मे है कन्हैया।
ढोल नगाड़े बाज रहे है-2
चारों ओर बहार।
कन्हैया तेरी लीला💐💐💐💐।
0 Comments