
ओ शनिचर बाबा सुरज के तपधारी।
राम पैर पसार के बैठा शनिचर भैंसा कि असवारी।
हाथ जोड़कर करु विनती-2 रखियो लाज हमारी।
ओ शनिचर बाबा सुरज के तपधारी।
राम पवन के लागा पानी के लागा ,लागा प्रजा सारी।
चाँद सुरज के ऐसा लागा -2ग्रहण लगा बडा भारी
ओ शनिचर बाबा सुरज के तपधारी।
राम राम के लागा लक्ष्मण के लागा,लागा जनक दुलारी।
रावण के तो ऐसा लागा-2 लंका जला दई सारी
ओ शनिचर बाबा सुरज के तपधारी।
राम कौरव के लागा पांडव के लागा,लागा द्रौपदी नारी।
राम दुर्योधन के ऐसा लागा-2 कर दई घुमाघानी
ओ शनिचर बाबा सुरज के तपधारी।
राम तेरै भी लागा मेरै भी लागा,लागा दूनिया सारी।
हरिशचंद्र के ऐसा लागा-2 बिक गए तीन प्राणी
ओ शनिचर बाबा सुरज के तपधारी।
राम तेरा भी उतरा मेरा भी उतरा ,उतरा दुनिया सारी।
हरिशचंद्र का ऐसा उतरा-2 मिल गए तीनों प्राणी
ओ शनिचर बाबा सुरज के तपधारी।
हाथ जोड़कर करु विनती -2रखियो लाज हमारी।
ओ शनिचर बाबा सुरज के तपधारी।
0 Comments