
हाथ मै खुरपिया मैया सिर पै छबड़िया।
कुम्हरा को माटी को जाए भौरी माँ।
जय जय कुम्हरा को माटी को जाए भौरी माँ।
हे पहली खुरपिया मैया मारी कुम्हरा नै।
निकली है पीली सी माटी भौरी माँ।
जय जय निकली है पीली सी माटी भौरी माँ।
दूजी खुरपिया मैया मारी कुम्हरा नै।
हो निकलो है दूध और पानी भौरी माँ।
जय जय निकलो है दूध और पानी भौरी माँ।
तीजी खुरपिया मैया मारी कुम्हरा नै।
हो निकली है असल भवानी भौरी माँ।
जय जय निकली है असल भवानी भौरी माँ।
फेक रै खुरपिया मैया भाजो कुम्हरा को।
पीछे से भागी भवानी भौरी माँ।
जय जय पीछे से भागी भवानी भौरी माँ।
हाथ रै सने है मैया पैर रै सने है।
तो तेरी सेवा मोपे ना होए भौरी माँ।
जय जय तेरी सेवा मोपे ना होए भौरी माँ।
हाथ रै धुलाए दु तेरे पैर रै धुलाए दु।
तो अपनी सेवा तोही पे कराउ कुम्हरा के।
0 Comments