
ये गोटेदार चुनरी आई माँ ओढ के।
मन्दिर मे आई मैया भवनों को छोड के।
ये गोटेदार💐💐💐💐💐💐💐।
ब्रह्मा भी आए मैया विष्णु भी आए।
शंकर तो आए मैया कैलाश छोड के।
ये गोटेदार💐💐💐💐💐💐💐।
गंगा भी आई मैया यमुना भी आई।
सरयू तो आई मैया नहरों को छोड के।
ये गोटेदार💐💐💐💐💐💐💐।
चंदा भी आए मैया सुरज भी आए।
तारे तो आए मैया अम्बर को छोड के।
ये गोटेदार💐💐💐💐💐💐💐।
रामा भी आए मैया लक्ष्मण भी आए।
सीता तो आई मैया अयोध्या छोड के।
ये गोटेदार💐💐💐💐💐💐💐।
0 Comments