
माँ दुर्गे भवानी आई मेरे अंगना।
मेरे अंगना मैया अंगना।
माँ दुर्गे भवानी आई मेरे अंगना।
माथे मैया के टीका सोहे।
वही बिन्दियां माँ की वहीं बिन्दियां।
माँ की बिन्दियां चमक रही मेरे अंगना।
माँ दुर्गे💐💐💐💐💐💐💐।
कान मैया के कुण्डल सोहे।
वहीं झुमके मैया वहीं झुमके।
माँ के झुमके चमक रहे मेरे अंगना।
माँ दुर्गे💐💐💐💐💐💐💐।
गले मैया के हरवा सोहे।
वहीं माला मैया वहीं माला।
माँ की माला चमक रही मेरे अंगना।
माँ दुर्गे💐💐💐💐💐💐💐।
हाथ मैया के चूड़ा सोहे।
वहीं चूड़ी मैया वहीं मेहंदी।
माँ की चूड़ी खनक रही मेरे अंगना।
माँ दुर्गे💐💐💐💐💐💐💐।
पैर मैया के पायल सोहे।
वहीं बिछुऐ मैया महावर।
माँ के घुंघरू खनक रहे मेरे अंगना।
माँ दुर्गे💐💐💐💐💐💐💐।
अंग मैया के चोला सोहे।
वहीं चुनरी मैया चुनरी।
माँ का चोला चमक रहा मेरे अंगना।
माँ दुर्गे💐💐💐💐💐💐💐।
0 Comments