
चुनरिया माँ की रेशमी कोई गोटा लगावो रे।
हो मैया रानी आ गई जयकारा लगावो रे।
हाथ मे लोटा गंगाजल पानी।
हो मैया रानी आ गई रे कोई चरण धुलावो री।
चुनरिया माँ💐💐💐💐💐💐💐💐💐।
हाथ मे रोली चंदन वाली।
हो मैया रानी आ गई कोई तिलक लगाओ री।
हो मैया रानी आ गई जयकारा लगाओ री।
चुनरिया माँ💐💐💐💐💐💐💐💐।
हाथ मे थाली दिया और बाती।
हो मैया रानी आ गई रे कोई ज्योत लगाओ री।
चुनरिया माँ💐💐💐💐💐💐💐💐।
हाथ मे थाली लंहगा और चुनरी।
हो मैया रानी आ गई कोई चुनरी उढाओ री।
चुनरिया माँ💐💐💐💐💐💐💐।
हाथ मे थाली हलवा और पूरी।
हो मैया रानी आ गई रे कोई भोग लगाओ री।
चुनरिया माँ💐💐💐💐💐💐💐।
0 Comments