
तेरा गुड़गांव मै धाम हो धाम मेरी मात शीतला महारानी।
माँ के माथे पै टीका साज रहा।
माँ की बिन्दियां करे कमाल हो कमाल मेरी मात शीतला महारानी।
तेरा गुड़गांव💐💐💐💐💐💐💐।
माँ के गले मै हरवा साज रहा।
माँ की नथनी करे कमाल हो कमाल
मेरी मात शीतला महारानी।
तेरा गुडगांवा💐💐💐💐💐💐।
माँ के हाथों मे चुड़ियां साज रही।
माँ की मेहंदी करे कमाल हो कमाल
मेरी मात शीतला महारानी।
तेरा गुडगांवा💐💐💐💐💐💐।
माँ अंग मै साड़ी साज रही।
माँ की चुनरी करै कमाल हो कमाल
मेरी मात शीतला महारानी।
तेरा गुडगांव💐💐💐💐💐💐।
माँ के पैरों मे पायल साज रही।
माँ के बिछुए (महावर)करै कमाल हो कमाल
मेरी मात शीतला महारानी।
तेरा गुडगांव💐💐💐💐💐💐💐।
माँ के भोग मे हलवा साज रहा।
माँ के छोले करै कमाल हो कमाल
मेरी मात शीतला महारानी।
तेरा गुडगांव💐💐💐💐💐💐💐।
माँ के भवन मे ज्योत विराज रही।
माँ के दर्शन करै कमाल हो कमाल
मेरी मात शीतला महारानी।
तेरा गुडगांव💐💐💐💐💐💐💐।
0 Comments