
शेरावाली से मिलना बडा जरूरी।
जोता वाली से मिलना बडा जरूरी।
पहाडों वाली से मिलना बडा जरूरी।
महेरो वाली से मिलना बडा जरूरी।
मिलन बडा जरूरी रे भगतो मिलना बडा जरूरी।
शेरावाली से मिलना बडा जरूरी।
जो मै होती पवन बंसती झोका बनकर आती।
लहर लहर मैया रानी की चुनरी को लहराती।
बन ना सकी मै हवा का झोँका।(2)ये मेरी मजबूरी,
शेरावाली से💐💐💐💐💐💐💐।
जो मैं होती काली बदरिया रिमझिम नीर बहाती,
गरज गरज और बरस बरस कर,मैया को नहलाती।
बन ना सकी मै काली बदरिया, ये मेरी मजबूरी,
शेरावाली से💐💐💐💐💐💐💐।
जो मै होती वन की मोरनी छम छम नाच दिखाती।
नाच नाच और गा गा करके मैया को नचाती।
बन ना सकी मै वन मोरनी ,ये मेरी मजबूरी।
शेरावाली से💐💐💐💐💐💐💐💐।
जो मैं जानती पता तुम्हारा, खत लिख लिख भिजवाती।
नित नित जाकर मैया के चरणों मे शीश झुकाती।
हर रसकन को हर भगतन को मैया से मिलवाती।
शेरावाली से💐💐💐💐💐💐💐💐।
जो माँ होती पास हमारे हाथ पकड़ बिठलाती।
फूलों की माला पहनाके माँ के चरण धुलाती।
पास बैठकर मैया के मै, दिल का सुनाती।
शेरावाली से💐💐💐💐💐💐।
0 Comments