
सँभाल मेरी लाड़ो, सिर की चुनरिया सँभाल।
शीश तेरे पे झूमर सोहे।
टीके के मोती सँभाल सँभाल मेरी लाडो।
सँभाल मेरी💐💐💐💐💐।
कान तेरे में झुमके सोहें।
नैकलेस का पैनडैन्ट सँभाल सँभाल मेरी लाडो।
सँभाल मेरी💐💐💐💐💐।
हाथ तेरे में मेहँदी सोहे।
कंगन के पेच सँभाल सँभाल मेरी लाडो।
सँभाल मेरी💐💐💐💐💐।
पाँव तेरे में म्हावर सोहे।
झाँझर के घुँघरू सँभाल सँभाल मेरी लाडो।
सँभाल मेरी💐💐💐💐💐।
कमर तेरी में लहँगा सोहे।
चोली के बन्द सँभाल सँभाल मेरी लाडो।
सँभाल मेरी💐💐💐💐💐।
0 Comments