दीनाबन्धु दीनाबन्धु तुने नाम धराया कैसे।

मै भी तेरी दासी हूँ तुने मुझको भुलाया कैसे।

मथुरा मे जन्म लिया गोकुल मे पहुचाँ कैसे।

कंस के पहरेदारों को-कंस के पहरेदारों को तुने नींद मे 

सुलाया कैसे।

दीनाबन्धु 💐💐💐💐💐💐💐💐।

यमुना मे गेंद गई शोर मचाया कैसे।

काले-काले नागों को -काले-काले नागों को नींद मे 

सुलाया कैसे।

दीनाबन्धु💐💐💐💐💐💐💐💐।

कौरवों ने जुल्म किया द्रौपदी का हरण किया।

पाचँ गज साड़ीयों का- पाचँ गज साड़ियों का तुने ढेर 

लगाया कैसे।

दीनाबन्धु💐💐💐💐💐💐💐💐।

राणा ने जुल्म किया मीरा को जहर दिया।

जहर प्याले को-जहर प्याले को तुने अमृत बनाया कैसे।

दीनाबन्धु💐💐💐💐💐💐💐💐।


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *