
मेरे घर के आगे माँ तेरा मन्दिर बन जाए।
जब खिड़की मै खोलू तेरा दर्शन हो जाए।
जब द्वार खुले तेरा मेरी नींद खुल जाए।
तेरा दर्शन पाके माँ जयकारा बुल जाए।
मेरे घर💐💐💐💐💐💐💐💐।
जब स्नान हो तेरा मै जल भर के लाऊँ।
चरणामृत पीकर माँ मन निर्मल हो जाए।
मेरे घर💐💐💐💐💐💐💐💐।
जब आरती हो तेरी मै दौड़ी चली आऊँ।
जब भजन कोई गाए मै घर मे सुन पाऊँ।
मेरे घर💐💐💐💐💐💐💐💐।
जब भोग लगे तेरा मै थाली ले आऊँ।
तेरे भोग को खाकर माँ मन शान्त हो जाए।
मेरे घर 💐💐💐💐💐💐💐💐।
मै आते-जाते मैया तुझको प्रणाम करुंगी।
जो मेरे लायक होगा वो सारा काम करुंगी।
मेरे घर💐💐💐💐💐💐💐💐💐।
हम साथ रहेंगे दोनो फिर आना-जाना होगा।
हम दोनो का मैया फिर एक ठिकाना होगा।
तु मेरी बन जाए मै तेरी बन जाऊँ।
मेरे घर💐💐💐💐💐💐💐💐💐।
0 Comments